Explore

Search

June 23, 2026 3:09 pm

सिवान : होली को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चौक-चौराहों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सिवान: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया गया।
उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्ती सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने और आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर