Explore

Search

April 4, 2026 10:06 am

सिवान : हर हाल में अपराधों में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें: एसपी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर के आंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की।
इस गोष्ठी में जिले में अपराध की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने थानावार आपराधिक घटनाओं, उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई, लंबित कांडों और उनके निष्पादन की प्रगति, कुर्की-जब्ती का तामिला, और विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि पिछले महीने घटित गंभीर अपराधों में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक द्वारा पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई। गृहभेदन और चोरी जैसे अपराधों को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए। कुख्यात बदमाशों की संपत्ति जब्तीकरण के लिए भी निर्देश जारी हुए। इसके अतिरिक्त, तीन सौ दिनों या उससे अधिक समय से लंबित कांडों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर डीएसपी रक्षित विपिन नारायण शर्मा, यातायात डीएसपी शैलेश प्रितम, एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह, एसडीपीओ मैरवा अजीत कुमार सिंह चौहान, महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, सराय ओपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडे, जीबी नगर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार और महाराजगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर