Explore

Search

July 4, 2026 7:37 pm

सिवान: हथियार, गोली व चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान रेनुआ से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन गोली, दो मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला निवासी जावेद अख्तर के पुत्र प्रिंस अख्तर और शुक्ला टोली निवासी स्वामीनाथ प्रसाद के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार और अन्य सामान के साथ बाइक पर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की गश्ती टीम को सतर्क किया गया। रेनुआ गांव के पास वाहन जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की गई।

पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर