Explore

Search

April 4, 2026 1:56 am

सिवान: हथियार के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के पीवार निवासी अनवर आलम के पुत्र अशाद आलम और नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली निवासी मो. टुन्ना के पुत्र मो. अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बस स्टैंड के पास हथियार के साथ खड़े हैं। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई, जिसमें अशाद आलम और मो. अहमद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन्हें आगे की जांच में शामिल किया जाएगा।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर