✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय लहेरा टोली मोहल्ला में 14 दिसंबर की रात रंगदारी मांगने आए मो. सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी अज्ञात आरोपितों की पहचान कर ली है।
सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बुधवार रात भी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन सभी आरोपित फरार पाए गए।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान नामजद और अज्ञात से ज्ञात सभी आरोपितों के घरों पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

