Explore

Search

June 20, 2026 12:18 pm

सिवान :हत्याकांड में शामिल बदमाश मंजूर अंसारी गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर निवासी मंजूर अंसारी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि 12 अप्रैल को मुफ्फसिल थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदिका द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी की हत्या उनके ससुराल वाले के द्वारा कर दी गई है। उक्त लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना द्वारा धारा-103 (1)/3(5) बीएनएस के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त मंजूर अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर