Explore

Search

April 4, 2026 5:05 am

सिवान : स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुआ युवा कार्यक्रम

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर रविवार को दारौंदा विधानसभा अंतर्गत हसनपुरा प्रखंड के लहेजी गांव में युवाओं पर केंद्रित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

हैप्पी यादव ने जोर देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को समाज के हर तबके तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने स्वामी को युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान दारौंदा विधानसभा के मंद्रापाली निवासी ओम विकास शाह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ओम विकास शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित जुडो-कराटे की 19वीं नेशनल चैंपियनशिप में विजेता बनकर जिले और गांव का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर अजय पांडेय, नन्हे तिवारी, नकुल यादव, संजय यादव, मुकेश यादव, परदेसी यादव, संजय मिश्रा, अरविंद मिश्रा और पप्पू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर