Explore

Search

April 4, 2026 5:06 am

सिवान : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के मखदुम सराय स्थित ब्रह्मस्थान व आंबेडकर नगर में रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा सिवान द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 200 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। मखदुम सराय स्थित ब्रह्म स्थान में स्वास्थ्य जांच शिविर में डा. अंजू सिंह, डा. बसंत कुमार और डा. राज ने करीब 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। वहीं, आंबेडकर नगर में डा. प्रबुद्धा झा और डा. संजय कुमार ने करीब 75 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

भारत विकास परिषद के सचिव भारत भूषण पांडेय ने बताया कि परिषद के पांच प्रमुख संस्कार, सेवा, संपर्क, सहयोग, समर्पण, और कार्यक्रम पूरे वर्ष मनाए जाते हैं। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण सिंह, रामचंद्र, मनोज पाठक, सरोज, मनोज तिवारी, प्रेम आदि उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर