Explore

Search

April 11, 2026 4:36 am

सिवान : स्वबोध जागरण के प्रबल पैरोकार थे महामना मालवीय

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बुधवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परमेंद्र रंजन सिंह थे, और अध्यक्षता प्रो. रवींद्रनाथ पाठक ने की। इस कार्यक्रम का संचालन विद्या भारती प्रचार-प्रसार विभाग के क्षेत्रीय संयोजक नवीन सिंह परमार ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदा व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महावीरी सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की बालिकाओं ने वैदिक मंत्रों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति की वार्षिक पत्रिका ”अरुणोदय” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। प्राचार्य कमलेश नारायण सिंह ने स्वागत भाषण दिया और आगंतुकों का तिलक व अंगवस्त्र से स्वागत किया।

प्राचार्य परमेंद्र रंजन ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में स्वबोध जागरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दिशा निर्धारक होता है। उसे निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए, क्योंकि समाज के स्वत्त्व जागरण में उसकी अहम भूमिका होती है। प्रो. रवींद्रनाथ पाठक ने महामना मालवीय और अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को सनातनी शाश्वत मूल्यों का संचारक बताया।

आभार ज्ञापन विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अवधेश शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह, ओमप्रकाश दूबे, पारस नाथ सिंह, शंभू शरण तिवारी, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, सिम्मी कुमारी, सुमन उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर