Explore

Search

April 3, 2026 1:56 am

सिवान : स्कार्पियो में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 868 लीटर से अधिक शराब बरामद

  • गुप्त सूचना पर चलाया गया सघन जांच अभियान
  • स्कार्पियो से 868.320 लीटर शराब बरामद
  • वाहन नहीं रोकने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
  • दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिवान: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुर्जुगा निवासी सुनील कुमार यादव और हरिकेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को सूचना मिली थी कि यूपी से अवैध शराब की खेप स्कार्पियो के माध्यम से सिवान सहित बिहार के अन्य जिलों में भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान आंदर ढाला के समीप एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर नगर थाना क्षेत्र में वाहन को जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान स्कार्पियो से कुल 868.320 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस अब तस्करों की निशानदेही पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर