Explore

Search

July 4, 2026 10:10 am

सिवान : सैयद व फकीरा की हत्या मामले में पुलिस ने की छापेमारी

सिवान : सैयद व फकीरा की हत्या मामले में पुलिस ने की छापेमार
✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोला मोहल्ला में 14 दिसंबर की देर रात रंगदारी मांगने के दौरान मोहम्मद सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के छह दिन बाद भी क्षेत्र में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

हत्या के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं, जबकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। बुधवार देर रात पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस ने कई घरों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

पुलिस ने घरवालों को कड़ी चेतावनी दी है कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी और फरार रहने से कोई बचाव संभव नहीं है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर