Explore

Search

July 3, 2026 10:20 pm

सिवान : सैयद और फकीरा की हत्या मामले में पुलिस ने की छापेमारी

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोली मोहल्ला में 14 दिसंबर की रात रंगदारी मांगने आए मोहम्मद सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली है।

शुक्रवार की देर रात सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने नामजद और अज्ञात से ज्ञात हुए आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन किसी आरोपी के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे पुलिस खाली हाथ लौटने पर मजबूर हुई।

घटना के 15 दिन बाद भी पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हत्या के बाद से आरोपियों के डर से मोहल्ले के अधिकांश युवक अपने घरों को छोड़कर फरार हैं।

सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर