Explore

Search

April 10, 2026 10:08 pm

सिवान : सैयद और फकीरा की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय लहेरा टोली मोहल्ला में 14 दिसंबर की रात रंगदारी मांगने आए मोहम्मद सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी अज्ञात आरोपितों की पहचान कर ली है। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतिदिन देर रात छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान नामजद और अज्ञात से ज्ञात आरोपितों के घरों पर पुलिस पहुंच रही है, लेकिन उनके परिवार वाले घर के दरवाजे नहीं खोल रहे हैं। इसके कारण पुलिस को हर बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।

घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से मृतकों के स्वजनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी में देरी न्याय की प्रक्रिया को कमजोर कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर