Explore

Search

July 4, 2026 4:44 pm

सिवान : सेवानिवृत्ति की निकटता वाले कई पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा जारी पत्र के आधार पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का सेवानिवृत्ति की निकटता को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति ने 11 दिसंबर को आयोजित बैठक में सेवानिवृत्ति के निकट पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित अनुशंसाओं पर विचार किया। यह अनुशंसाएं क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और उप-महानिरीक्षक द्वारा भेजी गई थीं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ स्थानांतरण
बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के निकट पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में आवश्यक समायोजन देना है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह स्थानांतरण आदेश, कार्मिक और प्रशासनिक प्रबंधन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर