Explore

Search

June 27, 2026 12:03 am

सिवान : सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में सिवान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा, देशवासियों की एकजुटता का दिया संदेश

सिवान।
भारतीय सेना के साहस और आतंकवाद के खिलाफ उनके निर्णायक कदमों को सम्मान देने के लिए शनिवार की शाम कांग्रेस पार्टी ने शहर में जय हिंद यात्रा निकाली। यह यात्रा पटेल चौक से शुरू होकर जेपी चौक, दरबार सिनेमा और हॉस्पिटल मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन हुआ।

सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक युद्ध हर नागरिक की आवाज बन चुका है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि देश की जनता सेना के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने सेना के जांबाज अफसरों की बहादुरी की सराहना की।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मो. चांद शेख, युवा कांग्रेस नेता परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, राजाराम सिंह, मेराज अहमद, शशि कुमार, इरफान अहमद, ध्रुवलाल कुशवाहा, कमल किशोर ठाकुर, सलमान सिद्दीकी, सत्येंद्र सिंह, सैयद यामानी समेत अन्य नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।

सभा के दौरान देशभक्ति नारों और सेना के समर्थन में जोरदार आवाजें गूंजीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर