Explore

Search

February 26, 2026 4:13 am

सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामायण चौधरी का भाई गिरफ्तार,रामायण की तलाश जारी

सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामायण चौधरी का भाई गिरफ्तार,रामायण की तलाश जारी

बरहन गोपाल में झूलन प्रसाद हत्याकांड में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव में 23 फरवरी की देर रात सुप्तावस्था में झूलन प्रसाद की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामायण चौधरी के भाई चुमन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज मामले में रामायण चौधरी,चुमन चौधरी,उनका पुत्र सोनू कुमार तथा दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है।पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।परिजनों के अनुसार 23 फरवरी की रात झूलन प्रसाद खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सोए हुए थे। देर रात दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन बाहर निकले तो गांव के चुमन चौधरी, सोनू कुमार एवं दो अज्ञात व्यक्तियों को घटनास्थल से भागते देखा। बरामदे में झूलन प्रसाद खून से लथपथ पड़े थे।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अगले दिन सुबह आरोपित घर पहुंचकर खून के धब्बों को साफ करने लगे, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।परिजनों को पोस्टमार्टम नहीं कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में चुमन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर