Explore

Search

March 12, 2026 11:49 pm

सिवान : सिवान में दो दिवसीय ई-क्षमता एप का पायलट कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : बीएनआरसी पटना, आस्ट्रिका फाउंडेशन और झपाइगो के संयुक्त तत्वावधान में सिवान स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में दो दिवसीय ई-क्षमता एप का पायलट कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नर्सिंग शिक्षा में डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

पायलट प्रोजेक्ट का नेतृत्व बीएनआरसी की निक्की, आस्ट्रिका फाउंडेशन की रचना और झपाइगो की बनानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष की करीब 30 से 35 एएनएम छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कॉलेज की फैकल्टी और चेयरमैन ने छात्रों को भरपूर सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ‘ई-क्षमता एप’ से परिचित कराना था, जो एक डिजिटल लर्निंग टूल है। छात्राओं ने एप को स्वतंत्र रूप से एक्सप्लोर किया और इससे जुड़ी मुख्य दक्षताओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। छात्रों ने अपना अनुभव स्ट्रक्चर्ड सर्वे और गहन इंटरव्यू के माध्यम से साझा किया।

गौरतलब है कि अधिकांश छात्राओं के लिए यह पहला अवसर था जब उन्होंने किसी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया। उन्होंने इसे रोचक, सरल और शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। फैकल्टी और छात्रों दोनों ने ई-क्षमता एप की प्रासंगिकता और उपयोगिता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर डॉ. निशा, इब्राहम, भूपेश राठौड़, प्रो. नीरज सिंह, राहुल शर्मा, दिव्या मोल, मनोज सिंह, रूपम कुमारी, प्रीति त्रिपाठी, रमेश कठियार, परिभा सिंह, चंचल कुमारी, काजोल सिंह, नेहा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सौरव कुमार, धनंजय साह, पंकज कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर