✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति पर असर पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सिवान जंक्शन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा, 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे 29 मिनट, 13020 बाघ एक्सप्रेस एक घंटे 25 मिनट, 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल एक घंटे 45 मिनट, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, 15027 मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दो घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे 15 मिनट, और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे 29 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची।

