✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नैतिकता समाप्त हो गई है और अब उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। डॉ. सिंह शनिवार को पटना से गोपालगंज जाते समय विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किए गए।
डॉ. अखिलेश ने कहा कि गृहमंत्री ने आंबेडकर का अपमान किया है, जिसका बदला जनता आगामी चुनावों में लेगी। उन्होंने झारखंड के चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए विश्वास जताया कि बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को असफल बताते हुए कहा कि जनता की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इस बार कांग्रेस में केवल जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा, पैराशूट प्रत्याशियों की कोई जगह नहीं होगी।
राजद नेता मुन्ना शाही के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने शाल और बुके देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर राजद और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता, जैसे रंजन राम, विनोद यादव, आनंद सिंह, हृदयानंद यादव, सोनू सिंह, कमलेश कुमार सिंह, इरफान अहमद, शाहिद अहमद और अन्य शामिल थे।

