Explore

Search

June 25, 2026 11:10 pm

सिवान : सदर प्रखंड के राजद पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न, कन्हैया यादव बने अध्यक्ष

सदर प्रखंड के राजद पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न, कन्हैया यादव बने अध्यक्ष
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की मौजूदगी में आम सहमति से निर्वाचित हुए पदाधिकारी

सिवान: शहर के लखरांव स्थित प्रखंड कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार सदर प्रखंड राजद इकाई के पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, चुनाव पर्यवेक्षक जयप्रकाश यादव, निर्वाची पदाधिकारी इनामुल हक, बाबुद्दीन आजाद और बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी आम सहमति से निर्वाचित हुए। पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • प्रखंड अध्यक्ष: कन्हैया प्रसाद यादव
  • प्रधान महासचिव: झुन्ना बाबू
  • उपाध्यक्ष: मो. साबिर (पूर्व मुखिया)
  • महासचिव: पेशकार बैठा, गोरखा साह, रविंद्र पांडेय
  • सचिव: मैनेजर बैठा, चंद्रमा यादव

पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बधाई दी और कहा कि आप सभी राजद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को दल के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर