Explore

Search

July 4, 2026 2:41 am

सिवान: सड़क दुर्घटना में नहीं गोली मारकर हुई है मकबूल मियां की हत्या

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर चंवर के समीप सोमवार देर शाम हुई हसनपुरा गांव निवासी मकबूल मियां की मौत अब हत्या का मामला बनती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पाया कि मकबूल मियां की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है। डॉक्टरों के अनुसार गोली सिर को भेदते हुए बाहर निकल गई, हालांकि शव से गोली बरामद नहीं हुई है।

मकबूल मियां, जो फतुलही मोड़ पर दर्जी की दुकान चलाते थे, सोमवार शाम दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें घायल अवस्था में सड़क किनारे पाया गया। परिजन उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। घटनास्थल पर न तो कोई गोली का खोखा मिला और न ही सिर पर गोली लगने का स्पष्ट प्रमाण। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने के आरपार के निशान का जिक्र है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।

परिजन और स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और गोलीबारी से संबंधित किसी ठोस सबूत की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर