✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर चंवर के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा निवासी मजिद मियां के पुत्र मकबूल मियां के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि मकबूल मियां फतुलही मोड़ पर दर्जी की दुकान चलाते थे। सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। खालिसपुर चंवर के पास उनकी बाइक फिसलने से गिरकर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने हादसे के बाद शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से मकबूल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. राजकुमार राम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का चेहरा खून से लथपथ था। मकबूल मियां अपने पीछे दो पुत्रियां और तीन पुत्र छोड़ गए हैं।
इस घटना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

