Explore

Search

March 10, 2026 6:43 pm

सिवान : संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया

वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके समाज सुधारक विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि वे आध्यात्मिक होने के साथ-साथ पाखंड और अंधविश्वास के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती

  • सिवान शहर: पुरानी किला पोखरा स्थित दलित बस्ती में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार सुमन, विशिष्ट अतिथि कैप्टन रामस्नेही बौद्ध, आयोजक शिव प्रसाद राम एवं सुखल राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बौद्धाचार्य डा. टुनटुन कुमार बौद्ध ने पूजा-अर्चना कराई
  • बसंतपुर प्रखंड: बैजू बरहोगा पंचायत के सेरियां गांव में लालू राम के आवास परिसर में जयंती मनाई गई, जहां गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी सहित अन्य नेताओं ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला
  • जीरादेई प्रखंड: तितिरा बाजार में भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन के सौजन्य से संत रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सनातन चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने कहा कि संत रविदास समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे
  • दारौंदा प्रखंड: बगौरा गांव के आंबेडकर नगर में संत रविदास की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
  • दरौली प्रखंड: कुकुरभुक्का गांव में भी श्रद्धा भाव से संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, विधायक सत्यदेव राम, अंगद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • हुसैनगंज प्रखंड: खरसंडा में बसपा कार्यकर्ता कन्हैया राम की अध्यक्षता में संत गुरु रविदास की जयंती मनाई गई

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, प्रेम, समानता और मानवता की मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज में प्रेरणा देते हैं। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर