✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के महादेवा स्थित कलावती मैरज हाल में भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ समिति के तत्वावधान में परमपूज्य स्वामी प्रज्ञानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महायज्ञ को लेकर सोमवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा महादेवा शिव मंदिर से शुरू होकर कचहरी रोड स्थित राधा कृष्ण, दुर्गा मंदिर होते हुए जेपी चौक समेत अन्य मार्गों से होती हुई पूजा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सड़क किनारे के घरों से निकलकर महिलाओं ने कलश को नमन कर अपनी आस्था निवेदित की।
आयोजन समिति के मुख्य कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि कलश यात्रा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद भी शामिल रही। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षणकर्ता विपिन बिहारी सिंह, विनय सिंह, धनंजय सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय, उपाध्यक्ष रामइकबाल गुप्ता, डा. यदुवेंद्र, सचिव गजेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र यादव, कार्यक्रम सह प्रभारी धनंजय कुमार पटेल आदि का महत्वपूर्ण योगदान है।
आयोजन समिति के संरक्षणकर्ता ने बताया कि सात जनवरी से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें भजन, आरती आदि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महायज्ञ की पूर्णाहुति 14 जनवरी को हवन पूजा एवं भंडारे के साथ होगी।

