Explore

Search

June 24, 2026 11:57 am

सिवान : श्यामपुर गांव में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल

श्यामपुर गांव में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज, टक्कर से मची अफरातफरी

सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान जीरादेई निवासी अमन कुमार, विजय कुमार तथा श्रीनगर (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर