Explore

Search

March 13, 2026 12:31 am

सिवान : शोभायात्रा के आगे-आगे रहेगा ड्रोन कैमरा, प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : रामनवमी के मौके पर रविवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने अपनी टीम के साथ शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे मार्ग और छतों की गहन जांच की गई।

नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीएसएफ व एसएसबी की दो कंपनियों के साथ-साथ अन्य पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सभी थानों के थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहेंगे।

नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान जिन चौक-चौराहों से जुलूस गुजरेगा, वहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरे भी शोभायात्रा के आगे-आगे उड़ते हुए गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे।

प्रशासन की यह पहल सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव की संभावना को पहले ही रोका जा सके और आमजन बेखौफ होकर पर्व मना सकें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर