✍ परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : सदर प्रखंड के पचौरा स्थित शुभवंती इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन में नए सत्र 2024-2025 के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवागत छात्रों और उनके अभिभावकों को संस्थान की विशेषताओं और शैक्षिक गतिविधियों से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डायरेक्टर जनरल, प्रोफेसर (डा.) अरुण कुमार वर्मा एवं ग्रुप डायरेक्टर डा. रवि कुमार नाथ ने की, जिन्होंने संस्थान की परंपराओं और मूल्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. देवरंजन सिंह ने नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि डा. अनिल कुमार सिंह, नर्सिंग की प्राचार्या डा. प्रेमा एस, डा. अशोक कुमार, स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस एंड मैनेजमेंट के प्राचार्य डा. अशोक कुमार और डा. जगदीश सामंता ने छात्रों को अपने विभागों के बारे में जानकारी दी और उन्हें शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कॉलेज की मार्गदर्शिका का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें शुभवंती इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के परिवार का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

