Explore

Search

July 4, 2026 8:31 am

सिवान : शहीद एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-सिवान रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास शनिवार को शहीद एक्सप्रेस (डाउन) से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल की पहचान सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के बसगंडा निवासी अरविंद कुमार (पुत्र रोहित राम) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ जालंधर से शहीद एक्सप्रेस द्वारा गांव लौट रहे थे। ट्रेन की बोगी में गेट पर किसी काम से गए थे, तभी पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गए। घटना की जानकारी जीआरपी ने घायल के परिवार को उनके मोबाइल नंबर के माध्यम से दी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर