Explore

Search

May 30, 2026 8:39 pm

सिवान : शहर में सोमवार की रात पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मेंटेनेंस कार्य के कारण आधी रात से सुबह तक बंद रहेगी सप्लाई

  • रात 12:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली रहेगी बंद
  • मेंटेनेंस कार्य के कारण लिया गया निर्णय
  • कई प्रमुख इलाकों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित
  • विभाग ने पहले से जरूरी काम निपटाने की अपील की

सिवान : शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार की रात करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
सेक्शन दो के जेई गौतम कुमार ने बताया कि यह कार्य बेहद जरूरी है और इसके तहत लाइन एवं उपकरणों की जांच व मरम्मत की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार की रात साढ़े 12 बजे से मंगलवार की सुबह 6 बजे तक शहर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान महादेवा, शास्त्री नगर, गांधी मैदान, श्रद्धानंद बाजार, खुरमाबाद, राजवंशी नगर, पुलिस लाइन सहित आसपास के कई इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्यों को पूरा कर लें, ताकि सप्लाई बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर