Explore

Search

April 30, 2026 5:11 am

सिवान : शहर में शांति व सुरक्षा के प्रति सजग है रैपिड एक्शन फोर्स

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : पुलिस और जनता के संबंधों को मजबूत करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की सी 114 बटालियन ने जिले में शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को धनौती और हुसैनगंज थाना प्रांगण में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आरएएफ के कमांडेंट अश्विनी कुमार झा ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों से खुला संवाद किया और जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को कड़ा संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सिवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।

इस जन जागरूकता अभियान में उप कमांडेंट जितेंद्र सिंह, निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा, निरीक्षक मनजीत सिंह, धनौती थानाध्यक्ष कुमारी वंदना, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को शांति और सुरक्षा बनाए रखने में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर