Explore

Search

April 4, 2026 1:16 pm

सिवान : शहर में तेजी से बढ़ रहीं बाइक चोरी की घटनाएं

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: इन दिनों शहर में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस अन्य आपराधिक घटनाओं के उद्भेदन में सफल हो रही है, लेकिन बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

पुलिस की निष्क्रियता और बाइक चोरी के लगातार बढ़ते मामलों ने लोगों को परेशान कर दिया है। वाहन मालिकों का आरोप है कि पुलिस न केवल चोरी गई बाइकों की बरामदगी में नाकाम है, बल्कि यह तक पता नहीं लगा पा रही है कि चोरी की घटनाओं में अचानक वृद्धि क्यों हो रही है। कई पीड़ितों ने शिकायत की है कि पुलिस चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी करती है।

बाइक चोरी का गिरोह सक्रिय
जानकारों के मुताबिक, शहर में बाइक चोरी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। चोर पहले घटनास्थल की रेकी करते हैं और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। कुछ मामलों में बाइक चालकों की लापरवाही, जैसे वाहन को बिना लॉक किए छोड़ना, चोरों के लिए आसान शिकार बन जाता है।

बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों ने जल्द से जल्द इन मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर