✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, 82 जब्त वाहनों में से पहले चरण में 43 की हुई नीलामी
• शराब तस्करी में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू
• पहले दिन 43 वाहनों की हुई नीलामी
• विभाग को 14 लाख 22 हजार 800 रुपये का राजस्व प्राप्त
• शेष वाहनों की नीलामी 20 व 28 मार्च को होगी
सिवान: मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई। पहले चरण में मद्यनिषेध थाना सदर परिसर में 43 वाहनों की नीलामी की गई।
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब की तस्करी में शामिल कुल 82 वाहनों को जब्त किया गया था। इनमें से शुक्रवार को 43 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी में चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों तक की बोली लगी। इस दौरान बोली लगाने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ परिसर में जुटी रही।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार की देखरेख में सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के नेतृत्व में देर शाम तक नीलामी की प्रक्रिया चलती रही।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 43 वाहनों की नीलामी से मद्य निषेध विभाग को कुल 14 लाख 22 हजार 800 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कुल 82 जब्त वाहनों में से शेष वाहनों की नीलामी आगामी 20 मार्च और 28 मार्च को की जाएगी।

