Explore

Search

July 3, 2026 11:52 pm

सिवान : व्यवसायी से 1.35 लाख की लूट मामले में हुई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव बाजार के पास 25 दिसंबर की शाम नवादा निवासी व्यवसायी श्रीराम यादव से बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख 35 हजार रुपए की लूट कर ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने श्रीराम यादव के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।इसके अलावा, 26 दिसंबर को सराय थाना क्षेत्र के बड़का गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस के दौरान मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस मामले में सराय थाना कांड संख्या 623/24 दर्ज किया गया है। मारपीट के दौरान पहले पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर रुपए छीनने का आरोप भी लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर