Explore

Search

March 31, 2026 11:12 pm

सिवान: वेतन भुगतान नहीं होने पर हड़ताल पर गए नगर परिषद कर्मी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर परिषद के सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन व दैनिक मजदूरी का भुगतान नहीं होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने नगर परिषद गेट पर प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार कर दिया, जिससे कार्यालय का पूरा कार्य ठप हो गया।

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के राज्य सचिव अमित कुमार गोंड ने बताया कि नगर परिषद कर्मियों के ईपीएफ और ईएसआईसी का पैसा उनके खातों में नहीं भेजा गया है। सेवानिवृत्त कर्मियों को भी दो वर्षों से बकाया अंतर वेतन नहीं दिया गया है। वहीं, सफाई कर्मियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने नगर परिषद के चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जब तक वेतन भुगतान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा और कर्मियों से कार्य पर लौटने की अपील की गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर