Explore

Search

March 2, 2026 4:19 am

सिवान : विशेष अभियान में 24 घंटे में 18 गिरफ्तार, शराब के 11 मामले उजागर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शराबबंदी और वारंट निष्पादन पर पुलिस की सख्ती, 51 हजार जुर्माना वसूला

सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर चलाए गए इस सघन अभियान में कुल 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई करते हुए शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की भी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान गिरफ्तार 18 अभियुक्तों में से 11 की गिरफ्तारी शराब से संबंधित मामलों में हुई। इसके अतिरिक्त हत्या के प्रयास के दो मामलों में दो आरोपित, जालसाजी कांड में एक तथा पूर्व से लंबित वारंट के आधार पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने 12.60 लीटर देसी शराब तथा 5.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इसके साथ ही न्यायालय द्वारा जारी 90 वारंट एवं छह कुर्की आदेशों का भी निष्पादन किया गया, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।
जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 51 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर