Explore

Search

April 11, 2026 11:19 pm

सिवान : विशेष अभियान में 112 गिरफ्तार, 110 को भेजा जेल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया, जो दो से आठ दिसंबर तक जारी रहा। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस अभियान के दौरान 112 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 110 को जेल भेजा गया और दो को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया। इस दौरान विभिन्न कांडों में 21, शराब के कांड में 69, हत्या के प्रयास कांड में सात, आर्म्स एक्ट के कांड में सात, हत्या के कांड में तीन, और एससी-एसटी के कांड में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही 593.5 लीटर देशी शराब और 246.93 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। अभियान के दौरान 584 वारंट और 13 कुर्की का निष्पादन भी किया गया। इसके अतिरिक्त, दो लाख पांच हजार पांच सौ रुपये जुमार्ना की राशि वसूली गई। पुलिस ने 16 बाइक, एक कार, दो चार पहिया वाहन, दो स्कूटी, आठ मोबाइल, दो देसी कट्टा, तीन पिस्टल, 17 गोली और दस हजार रुपये नकद बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस टीम रात भर छापेमारी में जुटी रही, जबकि सदर एसडीपीओ और महाराजगंज एसडीपीओ भी छापेमारी में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर