Explore

Search

April 4, 2026 10:06 am

सिवान : विशेष अभियान में शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मद्य निषेध विभाग ने विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, दो अन्य तस्कर फरार होने में सफल रहे। इस अभियान में दो पिकअप और एक कार को जब्त किया गया।

मद्य निषेध निरीक्षक गणेश चंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। पहली कार्रवाई जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक पिकअप से 160 कार्टन देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, इस दौरान तस्कर फरार हो गया।

दूसरी छापेमारी रघुनाथपुर में आंदर थाना क्षेत्र के बलहीपुर के पास की गई, जहां एक मिनी पिकअप के तहखाने से 290 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। तस्कर यहां से भी फरार हो गया।

तीसरी छापेमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के पास की गई। इस दौरान एक क्रेटा कार से 414 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर