Explore

Search

April 10, 2026 8:28 pm

सिवान : विशेष अभियान चलकर शराब बरामद, नौ तस्कर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए शराब तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में शराब स्टॉक करने की कवायद तेज कर दी गई है। प्रतिबंधित शराब बेचकर तस्कर मोटी कमाई करने की फिराक में थे। इस गतिविधि को रोकने के लिए उत्पाद विभाग और जिला पुलिस ने कमर कस ली है। उत्पाद विभाग ने आठ टीमों का गठन किया है, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों और यूपी सीमा पर जांच और कार्रवाई कर रही हैं।

विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई और तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध निरीक्षक गणेश चंद्र ने जानकारी दी कि नए साल को लेकर तस्करों पर सख्त कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान गुप्त सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। सिवान जंक्शन के पास पांच तस्करों को 73.44 लीटर विदेशी और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, दो बाइक सवार व्यक्तियों को 112 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।

महाराजगंज की मद्य निषेध टीम ने ग्राम गौड़ के पास छापेमारी कर तीन चुलाई शराब भट्टियों को नष्ट किया और जावा महुआ शराब को भी विनष्ट किया। इस दौरान 75 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर