Explore

Search

July 3, 2026 3:51 pm

सिवान : विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों से शराब बरामद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मद्य निषेध की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद की और छह तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उत्पाद अधीक्षक सह इंस्पेक्टर गणेश चंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 2738 बोतल शराब जब्त की गई। साथ ही शराब तस्करी में लिप्त छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

मैरवा थाना क्षेत्र: श्रीनगर नहर के समीप एक मिनी पिकअप के तहखाने से 380 बोतल शराब बरामद की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

जीरादेई मोड़: बाइक से शराब की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से 1330 बोतल शराब बरामद हुई।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र: जमसिकड़ी में एक कार से 1028 बोतल शराब बरामद की गई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में शराब तस्करी पर लगाम लगाना है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर