Explore

Search

May 13, 2026 4:25 pm

सिवान : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 34 गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शराब, वारंट और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई


सिवान : जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
एसपी ने बताया कि जिलेभर में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कई मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान देसी शराब की भट्टियों को भी ध्वस्त किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शराब से जुड़े मामलों में 21, आर्म्स एक्ट में एक, पॉक्सो एक्ट में एक, वारंट के सात, हत्या के प्रयास के तीन तथा स्नैचिंग के एक आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 609.42 लीटर देसी और विदेशी शराब भी जब्त की है।
इसके अलावा पुलिस ने 59 वारंट और चार कुर्की का भी निष्पादन किया। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न वाहनों से कुल दो लाख 96 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं अभियान के दौरान 11 दोपहिया वाहन समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर