Explore

Search

March 19, 2026 1:50 am

सिवान : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 26 गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शराब, वारंट और गंभीर अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

  • 24 घंटे में 26 आरोपित गिरफ्तार
  • 45 लीटर देसी व 1 लीटर विदेशी शराब जब्त
  • 72 वारंट व एक कुर्की का निष्पादन
  • यातायात उल्लंघन में ₹32 हजार जुर्माना वसूला गया

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की गई। साथ ही देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने का भी अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में शराब के मामलों में 15, वारंट के एक, आर्म्स एक्ट के एक, अपहरण के एक, हत्या के प्रयास के सात तथा अन्य मामलों में एक गिरफ्तारी शामिल है।
पुलिस ने इस दौरान 45 लीटर देसी शराब और एक लीटर विदेशी शराब भी जब्त की। इसके अलावा 72 वारंट और एक कुर्की का निष्पादन किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करते हुए 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं एक दोपहिया वाहन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर