Explore

Search

March 10, 2026 1:20 am

सिवान : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 19 गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शराब, वारंट और आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई

• जिले में पुलिस का विशेष अभियान जारी

• 24 घंटे में 19 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
• 198 लीटर देसी व 6.46 लीटर विदेशी शराब बरामद
• यातायात उल्लंघन पर 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के आदेश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियान में पुलिस ने 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में सात, आर्म्स एक्ट के मामले में एक, विभिन्न कांडों में दो तथा वारंट के आधार पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इस दौरान 198 लीटर देसी शराब और 6.46 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इसके अलावा 38 वारंट और चार कुर्की का निष्पादन भी किया गया।
जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 44 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं एक पिस्टल, दो गोली, बालू से लदा एक ट्रैक्टर, दो साइकिल सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर