विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 35 गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
102 लीटर देसी व 396 लीटर विदेशी शराब जब्त, 63 हजार जुर्माना वसूला
सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई है।
एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर पूर्ण पाबंदी सुनिश्चित करने तथा देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब कांड में 27, वारंट के मामलों में तीन तथा विविध कांड में पांच गिरफ्तारियां शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान 102 लीटर देसी शराब एवं 396.54 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त 138 वारंट एवं 11 कुर्की का निष्पादन किया गया।
अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही चार दोपहिया एवं एक चारपहिया वाहन बरामद किए गए।
एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर