Explore

Search

March 12, 2026 1:46 pm

सिवान : विधि-विधानपूर्वक किया गया होलिका दहन, शुक्रवार को उड़ेगा अबीर-गुलाल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक रंगों का पर्व होली शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार की रात शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक होलिका दहन किया गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों के चौक-चौराहों व मोहल्लों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका जलाई गई। शहर में रंगोत्सव की चहल-पहल देखते ही बन रही थी। हर कोई होली के उल्लास और उमंग में डूबा नजर आया। सरकारी व निजी कार्यालयों में अवकाश से पहले कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

बाजारों में उमड़ी खरीदारी की भीड़

होली की तैयारियों को लेकर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। महिलाएं रसोई का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं, तो बच्चे पिचकारी, रंग-बिरंगे कृत्रिम बाल और डरावने मुखौटे खरीदते नजर आए। पिचकारी, रंग, अबीर और गुलाल की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, इस बार महंगाई का असर भी देखा गया, जहां रंग-गुलाल और पिचकारी के दाम 10-20 फीसदी तक बढ़ गए, वहीं खाद्य सामग्रियों की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर