Explore

Search

July 3, 2026 11:51 pm

सिवान : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। सदर प्रखंड के अमलोरी स्थित डीपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के ट्रस्टी संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका श्रीवास्तव ने भी विजेताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने खेलों के महत्व और बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर