Explore

Search

March 10, 2026 9:51 am

सिवान: लाखों के जब्त शराब की बोतलों पर चला रोड रोलर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

होली को लेकर प्रशासन सख्त, 8046 लीटर शराब की बोतलों को किया गया नष्ट

सिवान में मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर भारी मात्रा में जब्त शराब की बोतलों को नष्ट किया गया। होली पर्व को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा और मजिस्ट्रेट सदर एसडीओ सुनील कुमार की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों से जब्त की गई शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया।

इस कार्रवाई के तहत गुठनी थाना, नौतन थाना, रघुनाथपुर थाना, सिसवन थाना, जीआरपी और अन्य थानों के लगभग 70 मामलों में जब्त 8046.395 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इसमें 3291.120 लीटर देसी, 2677.010 लीटर विदेशी शराब उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई थी, जबकि पुलिस द्वारा जब्त 1759.800 लीटर देसी और 318.395 लीटर विदेशी शराब पर भी रोलर चलाया गया।

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये में थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर