Explore

Search

April 10, 2026 11:55 pm

सिवान : लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से डा. यतींद्रनाथ के सम्मानित होने पर हर्ष

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: राजस्थान के जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर झालन में 28 और 29 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय 23वें आल इंडिया होमियोपैथिक साइंटिफिक सेमिनार में जिले के होमियोपैथिक चिकित्सक डा. यतींद्रनाथ सिन्हा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत सरकार नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डा. एसपी बक्शी ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डा. यतींद्रनाथ के सम्मानित होने पर जिले के होमियोपैथिक चिकित्सक, रंगकर्मी और साहित्यकारों में खुशी का माहौल है। रंगकर्मी डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवार्ड डा. सिन्हा को होमियोपैथिक साइंस को आम अवाम तक पहुंचाने के लिए उनके विशेष योगदान के कारण मिला है। इस अवसर पर उस्ताद शायर कमर सिवानी, डा. संगीता कुमारी, प्रो. त्रिपाठी सियारमण, डा. रामानंद पांडेय, डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य उमाशंकर प्रसाद, डा. जेपी पांडेय, रामबाबू, आरिफ हसनैन, पारसनाथ श्रीवास्तव, नवीन जी आदि ने खुशी व्यक्त की है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर