लग्न शुरू होते ही लग्जरी वाहनों की बढ़ी डिमांड, मनमाना किराया वसूल रहे वाहन मालि
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
शादी के मौसम में स्विफ्ट डिजायर, ब्रेजा, एक्सयूवी जैसी गाड़ियों की बुकिंग जोरों पर, बसों की डिमांड घटी
सिवान : शादी-विवाह का शुभ लग्न शुरू होते ही लग्जरी गाड़ियों की मांग में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। खासकर स्विफ्ट डिजायर, ब्रेजा, क्रेटा, एक्सयूवी जैसी महंगी गाड़ियों की डिमांड दूल्हे की सवारी के लिए सबसे अधिक हो रही है।
वाहन चालकों और एजेंसियों के अनुसार, लग्न के इस सीजन में बसों और बड़े वाहनों की तुलना में छोटे और लग्जरी वाहनों की बुकिंग ज्यादा की जा रही है। दूल्हा पक्ष आमतौर पर एक शादी के लिए दर्जनभर गाड़ियां बुक करवा रहे हैं।
डिमांड बढ़ने के कारण वाहन मालिक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं बुकिंग की मारामारी के चलते कई वाहन पहले से ही बुक हो चुके हैं।
स्थानीय वाहन संचालक परमेश्वर कुमार ने बताया कि “जिनके घरों में शादी होती है, वे पहले ही बता देते हैं कि उन्हें कितनी गाड़ियां चाहिए। उसी हिसाब से हम रेट तय करते हैं। हमारे पास जो गाड़ियां होती हैं, वह सब पहले ही बुक हो जाती हैं।”
इस ट्रेंड के पीछे कारण यह भी है कि लोग अब शादी को स्टाइल और शो ऑफ के साथ करना चाहते हैं। बारात में आकर्षक और नयी गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ा है।
#Tags:
SiwanNews, BiharUpdate, SiwanDistrict, SiwanBreakingNews, BiharNews, SiwanMarriageSeason, VehicleBooking, SiwanTransportNews, WeddingTrends, SiwanLiveUpdate
LuxuryCarDemand, SwiftDzireBooking, XUVWeddingUse, SiwanLagaanSeason, WeddingCarTrend, SiwanAutoUpdate, CretaInBarat, VehicleRentalSiwan, HighBookingRates, SiwanWeddingCulture

