Explore

Search

April 11, 2026 6:34 pm

सिवान : लक्ष्मीपुर और महादेवा यूपीएचसी को एनक्यूएएस मानक में क्रमशः 77 और 76.05 प्रतिशत अंक

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। विशेषकर शहरवासियों के लिए महादेवा और लक्ष्मीपुर मोहल्ला में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन अस्पतालों को गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एनक्यूएएस मानक में लक्ष्मीपुर यूपीएचसी को 77 प्रतिशत और महादेवा यूपीएचसी को 76.05 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के दो सदस्यीय टीम द्वारा इन दोनों केंद्रों का एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए आवलोकन किया गया था। इस टीम में यूनिसेफ के राज्य सलाहकार डा. जगजीत सिंह और जिला स्वास्थ्य समिति सारण के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार शामिल थे।

सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, चिकित्सक, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एकाउंटेंट, फार्मासिस्ट और डाटा ऑपरेटर समेत कई स्वास्थ्यकर्मी हमेशा उपस्थित रहते हैं। इन प्रयासों के चलते मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

महादेवा और लक्ष्मीपुर यूपीएचसी को राज्य स्तरीय मूल्यांकन में उच्च अंक प्राप्त होने पर सदर पीएचसी के एमओआईसी डा. नेसार, बीएचएम महम्मद गुलाब रब्बानी, पीरामल स्वास्थ्य के राकेश कुमार अकेला, रानी कुमारी गुप्ता और सीएफएआर के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी ने बधाई दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर