Explore

Search

July 3, 2026 5:47 am

सिवान : लंबित कांडों के निष्पादन हेतु एसपी ने की समीक्षा बैठक

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मंगलवार को मुफस्सिल थाना में एसपी अमितेश कुमार ने जिले के पांच थानों के थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दरौली, नगर, मुफस्सिल, मैरवा और दारौंदा थाना के पदाधिकारी शामिल हुए।

एसपी ने बैठक के दौरान थानावार आपराधिक घटनाओं, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई, लंबित कांडों की स्थिति, कुर्की-जब्ती की प्रगति और विधि व्यवस्था पर गहन समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं और वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं। बैठक के बाद एसपी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी ने कहा, “मैंने मुफस्सिल थाना में दरौली, नगर, मुफस्सिल, मैरवा और दारौंदा थाना के लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।”

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर